महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (MGMMC) इंदौर के द्वारा एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी के तहत नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन (NAPDDR) प्रोजेक्ट के लिए संविदा के आधार पर वैकेंसियों का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
जो योग्य उम्मीदवार मेडिकल कॉलेज में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उनके पास सुनहरा मौका है और इस वैकेंसी में डाटा मैनेजर और काउंसिल के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है तो आवेदन करने से पहले महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन फीस, योग्यता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- इस वैकेंसी की आवेदन करने की शुरुआत 14 अक्टूबर 2026 से किया जा चुका है।
- फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2026 शाम को 5:00 बजे तक होने वाला है।
पदों की जानकारी
इस वैकेंसी में संविदा के आधार पर 03 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है जो निम्न प्रकार से होने वाला है।
- डाटा मैनेजर के 01 पद होने वाले हैं।
- काउंसिल के 02 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
- कुल पदों की संख्या 03 होने वाली है।
शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)
MGMMC के पदों के लिए निम्न प्रकार से शैक्षणिक योग्यता निर्धारित किया गया है।
- डाटा मैनेजर:- इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होना चाहिए तथा डाटा एंट्री के कार्य की जानकारी होना चाहिए और कंप्यूटर एप्लीकेशन में योग्यता या अनुभव रखने वाले व्यक्तियों को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी।
- काउंसलर:- इस पद के लिए मनोविज्ञान, समाज कार्य, समाजशास्त्र में ग्रेजुएशन डिग्री होना चाहिए और साथ में इन्हीं विषय में मास्टर डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले प्राथमिकता दिया जाएगा।
वेतनमान की जानकारी
- डाटा मैनेजर के पद के लिए ₹15000 महीने का वेतनमान निर्धारित किया गया है और यह फिक्स वेतन होने वाली है।
- काउंसलर के लिए ₹20000 महीने का वेतन निर्धारण किया गया है और यह फिक्स वेतन होने वाली है।
आयु सीमा की जानकारी
- इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित किया गया है।
- अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष के अंदर होना चाहिए और उम्र सीमा के कैलकुलेशन की तिथि नहीं बताई गई है।
आवेदन फीस की जानकारी
उम्मीदवारों को निम्न प्रकार से आवेदन फीस देना पड़ेगा।
- डाटा मैनेजर के लिए ₹250 आवेदन फीस निर्धारित किया गया है।
- काउंसलर के लिए ₹500 आवेदन फीस निर्धारित किया गया है।
- भुगतान का माध्यम:- आवेदन फीस भुगतान नेट बैंकिंग के माध्यम से, चालान,NEFT, डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से किया जा सकता है।
- यह भुगतान M.G.M Medical College (Autonomous Society) “Indore ” के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट या पेमेंट का भुगतान करना है।
बैंक खाते की जानकारी जहां पर पेमेंट का भुगतान
- अकाउंट नंबर:- 5300350071
- IFSC कोड:- SBIN0030359
- bank Name:- State Bank of India
- Branch:- MYH Campus Indore
- Account type:- Current Account
चयन प्रक्रिया की जानकारी
- योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया सीधे इंटरव्यू या लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाने वाला है।
- चयन समिति के द्वारा ही निर्णय लिया जाएगा।
- Note:- इंटरव्यू या परीक्षा में शामिल होने वाले व्यक्तियों को किसी भी प्रकार का भत्ता लाभ नहीं दिया जाएगा।
ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
इस वैकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ऑफलाइन माध्यम से आपको आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी जो निम्न में प्रकार से होने वाली है।
- आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे की माता का नाम, पिता का नाम, अपना नाम ,शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की जानकारी सही-सही दर्ज करना है।
- फार्म पर अपनी अभी के पासपोर्ट साइज फोटो तथा स्वयं प्रमाणित फोटोकॉपी ही अटैच करना है।
- इसके साथ में दशमी या 12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, अनुभव प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फीस के भुगतान का रसीद स्वयं से प्रमाणित करके फोटोकॉपी अटैच करना है।
- लिफाफे में इस जानकारी को जरूर लिखें:- Application Form For Post Of (Counsellor Or Data Manager) On Contractual Basis At ATF Mahatma Gandhi Memorial Medical College Indore
- इस लिफाफे को अंतिम तिथि 29 अक्टूबर से पहले भेज देना है और स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही भेजें।
- आवेदन भेजने का पता:- कार्यालय अधिष्टा महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज ए.बी रोड इंदौर मध्य प्रदेश – पिन कोड -: 452001
Important Links
| काउंसलर का नोटिफिकेशन आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें | क्लिक करें |
| डाटा मैनेजर का आवेदन फॉर्म नोटिफिकेशन डाउनलोड करें | क्लिक करें |